फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CVO and veterinarian surrounded in Pipra market

Gonda News: पिपरा बाजार में सीवीओ व पशु चिकित्सक को घेरा

Thu, 14 Nov 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 14 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
CVO and veterinarian surrounded in Pipra market
गोंडा। देवीपाटन मंडल कमिश्नर के आदेश पर मंगलवार देररात पिपरा बाजार में स्थित अस्थायी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ग्रामीणों ने घेर लिया। साथ ही गोशाला की अव्यवस्था को दूर करने की मांग करने लगे। इस दौरान डीएम की हस्तक्षेप के बाद मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, रुपईडीह ब्लॉक पशु चिकित्साधिकारी और दो ड्राइवर को छोड़ा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे कमिश्नर के आदेश पर पिपरा बाजार गोशाला का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. टीजे पांडेय, रुपईडीह पशु चिकित्साधिकारी बाबूराम निगम और चालकों के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया। साथ ही अस्थायी गोशाला की व्यवस्था दूर करने तक न छोड़ने की धमकी दी। साथ ही गाड़ी में ही बैठाए रखा। अधिकारी ने बताया कि गोशाला से रात में पशुओं की शिकायत मिली थी। कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील ने जांच के निर्देश दिए थे। ऐसे में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ठाकुरजी पांडेय ने जिलाधिकारी को फोन किया। जिलाधिकारी के समझाने के बाद किसी तरह उन्हें छोड़ा गया है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ठाकुर जी पांडेय ने बताया कि घटना के बाद दहशत में आ गए हैं। हालांकि अधिकारियों की ओर से शिकायत नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि अस्थायी गोशाला में बाउंड्रीवाॅल का प्रावधान नहीं है। ऐसे में गोशाला में बाउड्रीवाल नहीं बना है। वहीं गोशाला में सभी गोवंश सुरक्षित पाए गए हैं।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद छूटे पशु चिकित्साधिकारी

सीवीओ डॉ. टीजे पांडेय ने बताया कि गोशालाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। सभी पशुचिकित्साधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी 136 गोशालाओं में कुल 23,700 गोवंशों को संरक्षित किया गया है। वहीं गोवंशों को पकड़ने के लिए 18 टीमें लगाई गई हैं। चिकित्साधिकारी बाबू राम निगम ने बताया कि रात में पहुंचने के बाद लोग लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए थे। इस दौरान जान बचाने के लिए गाड़ी में घुसना पड़ा। वहीं अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद 11 बजे किसी तरह से निकल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed