{"_id":"60f705658ebc3e6d342ee6ce","slug":"crowd-gathered-to-get-vaccinated-forgot-social-distancing-gonda-news-lko58783047","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के लिए भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुजेहना पर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष टीकाकरण कराने के लिए पहुंच गए। स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्था का माहौल हो गया।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीएचसी पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की लाइन लगवाई, इसके बाद टीकाकरण शुरू कराया। टीकाकरण के लिए पहुंच लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
कोविड महामारी से बचाव के लिए जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है, और 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण कराने के लिए मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुजेहना पहुंच गए। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। सैकड़ों लोगों के एक साथ पहुंच जाने से स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्था का माहौल हो गया।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लोगों की लाइन लगवाई और टीकाकरण शुरू कराया। करीब आधे घंटे तक टीकाकरण प्रभावित रहा। टीकाकरण के लिए पहुंचे लोग एक-दूसरे से पहले निकलने की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ते नजर आए। अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिकित्साधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा ने बताया कि भीड़ अधिक होने से थोड़ी अव्यवस्था हुई थी, जिस पर पुलिस बुलानी पड़ी थी, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया।
चिकित्साधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के अलावा लोग कैंप में भी टीकाकरण करा सकते हैं। मसकनवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छपिया में भी टीकाकरण के तैरान अव्यवस्था देखने को मिली।
सीएचसी छपिया में सुबह नौ बजे से ही कोविड वैक्सीन लगवाने वालों की लम्बी कतार लग गई। सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे वैक्सीन समाप्त हो जाने पर लाइन में लगे सैकड़ों लोगों को बिना वैक्सीन लगवाये लौटना पड़ा था। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ सीएचसी छपिया पर सुबह से ही जुट गई।
भारी भीड़ में कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं हो पा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डा आलोक कुमार सिंह ने बताया की सोमवार व मंगलवार को मिलाकर आठ सौ वैक्सीन की डोज उपल्ब्ध है। वैक्सीन की कमी न होने पाये इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। टीकाकरण में एएनएम शीलम शुक्ला, प्रीति देवी, रीमा यादव, पूनम वर्मा, शशि कुमार आदि शमिल रहे।