{"_id":"5717c3ab4f1c1ba7448b4948","slug":"women-killed-due-to-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों ने विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज लोभियों ने विवाहिता को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक, सोने की चेन व अंगूठी न दे पाने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता (24) की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पति, देवर व श्वसुर को नामजद करते हुए दहेज हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा थाना परसपुर में पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम अन्दूपुर दुर्गापुवा निवासी रामदास वर्मा ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने अपनी लड़की बिटाना (24) की शादी 24 जुलाई 2012 को इसी थाना क्षेत्र के शाहपुर अहिरन पुरवा निवासी चंद्रबली वर्मा के पुत्र लल्लू वर्मा के साथ की थी। अपने हैसियत के मुताबिक काफी दान दहेज भी दिया था।
विज्ञापन
लड़की की शादी के बाद से ही पति, देवर तथा श्वसुर उनकी लड़की को कम दहेज लाने का ताना देकर अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। दहेज में बाइक, सोने की चेन व अंगूठी लाने का अक्सर दबाव बनाते रहते थे जिसकी सूचना अक्सर मेरी लड़की बिटाना अपने माइके के लोगों को देती रहती थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली जन अक्सर उसकी लड़की को बुरी तरह से मारते-पीटते भी थे। कई बार हम लोगों ने लड़की के ससुराली जनों को समझाया भी, लेकिन उन लोगों का मेरी लड़की के प्रति प्रताड़ना कम नहीं हुआ।
बुधवार को ज्ञात हुआ की उनकी लड़की को ससुराल के लोग दहेज के लिए मार डाले हैं। इस सूचना पर वे लोग तत्काल लड़की के ससुराल शाहपुर अहिरन पुरवा पहुंचे। जहां देखा कि उनकी लड़की मृत अवस्था में पड़ी है तथा उसके ससुराल के लोग फरार हैं।
लड़की के गले में काला निशान, पीठ व पैर पर चोट के निशान साफ तौर पर देखे गए। उनकी लड़की के दो पुत्र एक तीन व दूसरा डेढ़ साल का है। मृतका के पिता रामदास ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उपरोक्त चीजें दहेज के रूप में न दे पाने के कारण पति, देवर व श्वसुर ने मिल कर मेरी लड़की की हत्या कर दी है।
मृतका के पिता रामदास के तहरीर पर थाना परसपुर में बुधवार को पति लल्लू वर्मा पति, देवर रामनाथ तथा श्वसुर चंद्रबली के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न व दहेज प्रतिषेध अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया की नायब तहसीलदार नवीन प्रसाद की उपस्थिति में शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मामले में रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।