फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women injured when a bomb exploded in straw placed

पुआल में रखा बम फटने से महिला घायल

Wed, 30 Dec 2015 10:42 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंच कर लोगों से घटना की जानकारी ली। महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम खिरौरा सहबाज के मजरा बेलवाबहुता निवासिनी सिरताजी (55) पत्नी राम किशुन गांव के सटे बाग में लगे पुआल के ढेर से पशुओं के चारे के लिए पुआल निकाले गई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुआल निकालने के दौरान पुआल के ढेर में रखा बम फट गया। बम फटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज धमाका होने से लोग दहशत में आ गये लोग बाग की तरफ दौड़े तो देखा कि महिला घायल पड़ी है लोगों ने इसकी जानकारी इटियाथोक पुलिस को दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद थानाध्यक्ष इंतखाब खां अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे लोगों से घटना की जानकारी ली। लोगों का मानना है कि पुआल में किसी ने बम को छिपा कर रखा था। इस मामले में एसओ इंतखाब खां ने बताया कि घटना की जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम धमाके में घायल महिला को अस्पताल भेजवाया गया है। पुआल के ढेर से लोगों को दूर रहने की हिदायद दी गई है। पुआल के  अन्दर कोई और विस्फोटक तो नही है इसकी जांच के लिए एक्सपर्ट टीम के लिए अधिकारियों को  सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed