फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman murdered, body dumped in canal

महिला की हत्या, नहर में फेंका शव

Thu, 04 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 04 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered, body dumped in canal
करनाल में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या - फोटो : अमर उजाला
घरेलू विवाद के कारण ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर उसका शव करुवा पारा गांव के समीप सरयू नहर में फेंक दिया। महिला का शव गुुरुवार को सरयू नहर में उतराता मिला। मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने नहर में महिला का शव उतराता देखा तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के गोरथनिया गांव के रहने वाले सत्यराम गौतम ने बताया कि उसने अपनी बहन केतकी (25) की शादी  तीन साल पहले इसी थाना क्षेत्र के बिंदुली गंाव निवासी एक युवक के साथ की थी। सत्यराम ने बताया कि ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन


सत्यराम के मुताबिक एक अगस्त को वह अपनी बहन को लाने उसकी ससुराल गया था। वहां ससुराल वालों ने उससे झगड़ा किया और बहन को मायके भेजने से मना कर दिया। सत्यराम का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या कर दी और शव खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर करुवा पारा गांव के समीप सरयू नहर फें क दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह उसका शव सरयू नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्यराम ने थाना इटियाथोक में ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed