फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife's throat cut for LED TVs

एलईडी टीवी के लिए पत्नी का गला काटा

Sun, 09 Jul 2017 09:52 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 09 Jul 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
देहज में एलईडी टीवी, सोने की चेन व अंगूठी न मिलने से नाराज युवक ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। ससुराल के अन्य सदस्यों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गनवरिया निवासी रमेश चन्द्र चौरसिया ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सरोज (24) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व परसपुर करौंदा निवासी मनोज चौसिया के साथ की थी। शादी के बाद से ही मनोज तथा उसके परिजन दहेज में एलईडी टीवी, तीन तोला सोने की चेन तथा दो तोला की अंगूठी मांग रहे थे।
विज्ञापन


दहेज न मिलने पर परिवारीजन तथा मनोज मेरी बेटी को मारते पीटते थे। कई बार इस मामले में पंचायत के आधार पर समझाने-बुझाने की कोशिश की गई थी। करीब दो वर्ष पूर्व मनोज अपनी पत्नी को लेकर रमवापुर गांव में खाली पड़े रिश्तेदार के मकान में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग होने के बाद भी  ससुरालीजन रमवापुर आकर मृतका को मारते-पीटते थे तथा दहेज मांगने के लिए मनोज को उकसाते थे। गत सात जुलाई को भी मनोज व उसके परिवारीजनों ने मनोज के साथ दहेज के लिए मारपीट की थी।


रमेश चन्द्र का आरोप है कि दहेज के लिए ही रविवार को मनोज ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और शव घर में छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति मनोज चौरसिया के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मनोज फरार है। मनोज के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed