फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   two children died dip into the pool,

तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत

Mon, 02 May 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 02 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
two children died dip into the pool,
गमगीन महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
तरबगंज थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगरहा गांव में रविवार की शाम तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने शवों को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगरहा गांव के मजरा भगौती पुरवा के रहने वाले रामप्रवेज का बेटा निखिल (7) व इसी गांव के निवासी मोतीलाल का बेटा आशीष कुमार (8) गांव के प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र थे। दोनों में अच्छी दोस्ती थी।
विज्ञापन


मोतीलाल के मुताबिक रविवार की शाम दोनों बच्चे गांव के तालाब के पास खेल रहे थे। इसी बीच गर्मी लगने के कारण दोनों तालाब में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दोनों बच्चे देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। दोनों के शव तालाब में उतराते मिले। ग्रामीणोें ने दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला।


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष तरबगंज बांके बिहारी सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। अचानक दो बच्चों की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed