फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three kidnappers holding

तीन अपहरणकर्ता पकड़े

Tue, 29 Mar 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three kidnappers holding
अपहरण्कर्ता पकड़े - फोटो : अमर उजाला
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जैतापुर बाजार से गत रविवार शाम पांच लाख की फिरौती के लिए डॉक्टर के बेटे का अपहरण करने वाले तीन अपहरणकर्ता बाइक नंबर की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए किशोर का अपहरण करना कुबूल किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम जैतापुर निवासी जावेद हुसैन के बेटे माज अहमद का पांच लाख की फिरौती के लिए बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


करीब चार घंटे बाद माज अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भाग निकला था। घटना में प्रयुक्त बाइक के नंबर की छानबीन कर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को टेगनहवा गांव के निकट शीशम की बाग से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं की पहचान अख्तर, रईश तथा मंगल निवासी ग्राम इटवा थाना गौरा चौराहा के रूप में हुई है। घटना में प्रयुक्त बाइक तथा फिरौती मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed