{"_id":"ced434ffe11d8c36fa4ba740cca76329","slug":"the-mistreatment-of-youth-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किशोरी से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने किशोरी से किया दुराचार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक थाना क्षेत्र में लकड़ी बीनने के लिए घर से निकली किशोरी को गांव के पास नहर के किनारे एक युवक ने पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर युवक ने उसे व उसके परिवारीजनों को जान से माने की धमकी दी।
किशोरी का पिता इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने इटियाथोक थाने गया तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अब प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए किशोरी का पिता अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया लड़की 30 जुलाई की सुबह गांव के समीप सरयू नहर के किनारे लकड़ी बीनने गई थी। तभी वहां एक युवक ने उसको पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उससे दुराचार किया।
विज्ञापन
पीड़िता के विरोध करने पर युवक ने उसे व उसके परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। इसके बाद किशोरी रोती-बिलखती अपने घर पहुंची और परिवारीजनों को आप बीती सुनाई।
पीड़िता का पिता बेटी को लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने इटियाथोक थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी प्राथमिकी दर्ज न कर उसे टरका दिया। किशोरी का पिता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, मगर अभी तक उसे न्याय नहीं मिला।
इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार झा का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।