{"_id":"a3bec06e8817d338a31800d882d4c9d9","slug":"the-girl-was-raped-by-a-history-sheeter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से हिस्ट्रीशीटर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से हिस्ट्रीशीटर ने किया दुष्कर्म
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के एक गांव मे रविवार की शाम नशे में धुत हिस्ट्रीशीटर ने बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। दुष्कर्म के चलते बच्ची की हालत गंभीर हो गई। उसे बहराइच रेफर किया गया, जहां से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
महराजगंज तराई थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रविवार की शाम थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बच्ची घर से लापता हो गई।
बच्ची को खबासपुरवा थाना ललिया निवासी सब्बू उर्फ इरफान बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले गया तथा गन्ने के खेत में उसके साथ दुराचार किया।
इसके बाद रात करीब 8.30 बजे सब्बू बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर भागने लगा। परिवारीजनों तथा ग्रामीणों ने बच्ची की हालत देखकर सब्बू को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
सब्बू बच्ची के साथ उसके चार साल के छोटे भाई को भी ले गया था तथा उसे बांधकर बिठा दिया था। आनन-फानन में परिवारीजनों और ग्रामीणों ने पीड़िता को जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बहराइच रेफर कर दिया, जहां से बच्ची को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर सब्बू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। सब्बू ललिया थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ ललिया थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।