फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The girl accused her father for rape and selling

युवती ने पिता पर लगाया दुष्कर्म और बेचने का आरोप

Fri, 23 Jun 2017 09:28 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 23 Jun 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म के बाद बेचने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि तुलसीपुर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीला हवाली कर रही है।  
विज्ञापन

          
एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में तुलसीपुर थाना क्षेत्र के निवासिनी 19 वर्षीय युवती ने कहा है कि उसकी मां की मौत आठ साल पहले हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। करीब दो साल पहले पीड़िता के पिता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर पिता अपनी कोशिश में नाकाम रहा।
विज्ञापन


 पीड़िता से नाराज पिता ने सौतेली मां के साथ मिलकर उसे पचपेड़वा थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 हजार रुपये में बेच दिया। खरीदार के चंगुल से छूट कर युवती घर पहुंची तो सौतेली मां ने धमकी दी कि हमें पैसों की जरूरत थी इसलिए तुम्हें बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं मुंह खोलोगी तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। युवती का आरोप है कि गत 19 जून की रात वह कमरे में सो रही थी। उसी समय उसका पिता कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता तथा सौतेली मां ने पीड़िता को मारापीटा तथा मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। वह अपनी बड़ी मां के सहयोग से पीड़िता तुलसीपुर थाने में पहुंची और मामले की तहरीर दी। पीड़िता का कहना है कि 20 जून को उसने एएसपी को भी मामले का प्रार्थना पत्र दिया था।


एएसपी ने तुलसीपुर थाने की पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है लेकिन 23 जून तक पुलिस न तो एफआईआर दर्ज कर रही है और न ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रही है। पीड़िता ने एसपी से दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने तथा खुद को पुलिस संरक्षण देने की मांग की है। इस सत्र्ंबंध में सीओ तुलसीपुर योगेंद्र कृष्ण ने बताया कि वर्ष 2015 में भी इस युवती ने अपने पिता पर इसी तरह का आरोप लगाया था। मामले में दुष्कर्म का मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। जांच के दौरान मामला फर्जी पाया गया था। इस बार भी मामले की गहन छानबीन कराई जा रही है।            
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed