{"_id":"575078234f1c1b7f2f108f7c","slug":"teen-s-body-found-in-river-rapti","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी में उतराता मिला किशोर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राप्ती नदी में उतराता मिला किशोर का शव
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार निवासी किशोर का शव गुरुवार को राप्ती नदी में उतराता मिला। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
मथुरा बाजार निवासी राजकुमार सोनी ने बताया कि उनका बेटा अरुण कुमार सोनी (17) बुधवार सुबह पूजा करने के लिए बाजार स्थित शिवालय गया था।
पूजा करके लौटते वक्त वह लापता हो गया। परिवारीजनों ने अरुण की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह अरुण की साइकिल व कपड़े राप्ती नदी के मथुरा घाट पर पड़े मिले।
परिवारीजनों ने तलाश की तो घाट से करीब एक किलोमीटर दूर पूरब में अरुण का शव नदी किनारे उतराता मिला। परिवारीजनों ने आशंका व्यक्त की है कि नदी में नहाते समय अरुण की डूबकर मौत हुई है। शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।