{"_id":"570d3bbb4f1c1b3f0e4a6ae2","slug":"soldier-killed-in-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नवाबगंज में तैनात एक सिपाही की मंगलवार की सुबह गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के रौजा गांव के पास चौपहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सिपाही पुलिस भर्ती में लगी ड्यूटी में थाने से पुलिस लाइंस के लिए बाइक से आ रहा था। पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोरखपुर जनपद के हरपुर गुदहट थाना क्षेत्र के बकुलही गांव का रहने वाला सिपाही अश्विनी कुमार (40) गोंडा के नवाबगंज थाने में तैनात था। उसकी पुलिस भर्ती में ड्यूटी लगाई गई थी। इसलिए वह मंगलवार की सुबह चार बजे बाइक लेकर थाना नवाबगंज से पुलिस लाइंस के लिए रवाना हुआ था।
इसी दौरान गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर थाना वजीरगंज क्षेत्र के रौजा गांव के पास सामने से आ रहे चौपहिया वाहन ने अश्विनी कुमार की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती ड्यूटी में ही आ रहे अन्य सिपाही उसे जिला अस्पताल ले गए, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में सिपाही के पिता भरत प्रसाद ने थाना वजीरगंज में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरआई लाइंस रामकिशोर ने बताया कि सिपाही के शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है।