फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A quarrel with her husband at night led to the death of a married woman found hanging at dawn.

Chandauli News: रात में पति से हुआ विवाद, भोर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Thu, 08 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A quarrel with her husband at night led to the death of a married woman found hanging at dawn.
सैयदराजा। नौबतपुर गांव में बुधवार की भोर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सवैंया महलवार गांव निवासी सोहन की पुत्री मधु (27) की शादी वर्ष 2017 में नौबतपुर निवासी राजू से हुई थी। राजू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों बच्चों के साथ बरामदानुमा कमरे में सोए थे।
विज्ञापन

बुधवार की भोर मधु कमरे में चली गई। सुबह बिस्तर पर मधु को नहीं देखकर राजू ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed