फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DCM truck crashes into hut; teenager and woman injured.

Mirzapur News: डीसीएम मड़हे में घुसी, किशोर व महिला घायल

Thu, 08 Oct 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
DCM truck crashes into hut; teenager and woman injured.
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव में मंगलवार की रात अनियंत्रित डीसीएम सड़क किनारे बने टिनशेड के मड़हे में घुस गई। हादसे में मड़हे में सो रहे किशोर और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर रात करीब साढ़े 12 बजे गोपीगंज से मिर्जापुर की ओर जा रही डीसीएम सड़क के दाहिनी ओर बने मड़हे में जा घुसी। हादसे में मिश्रधाप गांव निवासी रामलाल यादव का पुत्र अंश कुमार (14) और राजातालाब निवासी रीना देवी (35) पत्नी धर्मेंद्र कुमार घायल हो गईं। रीना अपनी बहन के घर आई थीं। सूचना पर चेतगंज चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। डीसीएम को ट्रैक्टर से टोचन कर पीछे खिंचवाया गया और मड़हे में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने डीसीएम चालक मनोज कुमार साहू को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि वह जयपुर से खिलौने लादकर ओडिशा जा रहा था। रास्ते में झपकी लगने से डीसीएम अनियंत्रित हो गई और मड़हे में घुस गई। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि हादसे के बाद चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed