{"_id":"6ac6a36975febe347b058995","slug":"dispute-over-dog-bite-shopkeeper-beats-two-youths-chandauli-news-c-189-1-svns1013-155848-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कुत्ते के काटने पर विवाद, दुकानदार ने दो युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कुत्ते के काटने पर विवाद, दुकानदार ने दो युवकों को पीटा
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव में मंगलवार देर रात कुत्ते के काटने को लेकर अंडा दुकानदार और दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दोनों युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी चोटें आईं। दोनों किसी तरह मौके से निकलकर जलीलपुर पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित तहरीर दी।
वाराणसी के कज्जाकपुरा निवासी साबिर शेख अपने मित्र सामू शेख के साथ कटेसर में रिश्तेदार से मिलने गए थे। लौटते समय रमाडा होटल के पास सड़क किनारे अंडे की दुकान पर दोनों रुके। इसी दौरान एक बुजुर्ग राहगीर को कुत्ते ने काट लिया। इसे लेकर साबिर और दुकानदार के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर दुकानदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर साबिर और सामू की पिटाई कर दी। मारपीट में साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सामू को हल्की चोटें आईं। दोनों ने जलीलपुर चौकी पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।