फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six houses burned by fire

आग से छह मकान जले

Sat, 19 Mar 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर Updated Sat, 19 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Six houses burned by fire
आग लगने से जले घर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लोहेपनिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में छह परिवार तबाह हो गए। घटना में 10 हजार नकदी व एफडी के कागजात भी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।

छोटू पुत्र सालिक के घर में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फूलचंद, हरीशचंद, बड़कऊ, दुखी व बलेशर के घर भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


छोटू के 10 हजार रुपये नकद व एफडी के कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ितों के घरों में रखा जेवर, अनाज, कपड़ा व अन्य गृहस्थी के सभी सामान भी जल कर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बावजूद दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंच सके। हल्का लेखपाल प्रह्लाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। हल्का लेखपाल ने बताया कि क्षति का आंकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। शीघ्र ही पीड़ितों को सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed