{"_id":"8e49dfae877a518c00746327acd5593f","slug":"shop-blew-burnt-accessories-and-three-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान फूंकी, सामान व तीन बाइकें जलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान फूंकी, सामान व तीन बाइकें जलीं
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर कस्बे के भौरीगंज मार्ग पर स्थित आटोपार्ट्स की दुकान में शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने आग लगा दी, जिससे दुकान का सारा सामान जल गया। आग की चपेट में आने से तीन बाइकें भी जल गईं। इस घटना में एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
परसपुर थाना क्षेत्र के नंदौर गांव के रहने वाले अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि वह कस्बा परसपुर के भौरीगंज मार्ग पर आटोपार्ट्स की दुकान करता है। वहां वह मोटरसाइकिलों की मरम्मत भी करता है।
अजीत ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद करने के बाद अपने किराए के मकान में सोने चला गया था। तभी देर रात किसी ने उसकी दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से दुकान के बाहर खड़ी तीन बाइकें भी जल गईं। अजीत प्रताप ने बताया कि आग से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
अजीत प्रताप ने थाना परसपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी करने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।