फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Put the jam on the road to keep the body

सड़क पर शव रख लगाया जाम

Sat, 04 Jun 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 04 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Put the jam on the road to keep the body
जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सराय जरगर गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग की पिटाई से मौत के बाद शनिवार को ग्रामीणों ने खोरहंसा बाजार में सड़क पर शव रखकर गोंडा-फैजाबाद मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण हत्या का केस दर्ज करने व आरोपियों की गिरफ्तारी पर अडे़ रहे। इस दौरान ग्रामीणाें ने पथराव किया, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया, तब जाकर ग्रामीणों ने ढाई घंटे बाद जाम समाप्त किया। एहतियातन खोरहंसा कस्बे में छह थानाें की पुलिस लगाई गई। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के सराय जरगर गांव के रहने वाले कादिर का वहीं के निवासी फम्मू से जमीन का विवाद चल रहा था। कादिर के बेटे इशरार के मुताबिक इसी को लेकर दो मई को फम्मू और उसके साथी कादिर के घर पर चढ़ आए और उसके बेटे यासिर को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसी के बाद फम्मू और उसके साथी इशरार के घर पर आ धमके और मारपीट कर धमकी दी। हमलावरों ने इशरार के पिता कादिर को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कादिर की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को खोरहंसा बाजार के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। मगर पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद जाम समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एक बार फिर ग्रामीणों ने खोरहंसा के तिवारी पुरवा के पास गोंडा-फैजाबाद मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर पथराव किया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। ग्रामीण मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

बवाल की सूचना पर सीओ सिटी डॉ. राजेश त्रिपाठी ने धानेपुर, वजीरगंज, मोतीगंज व उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस को एहतियातन बुला लिया। जाम की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह के केस दर्ज करने के आश्वासन पर ग्रामीण माने, तब जाकर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हो सका।


इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रहंी। इस मामले में कादिर के बेटे इशरार ने कोतवाली देहात में फ म्मू, उसके भाई जागे, फारुख, बेटे शैफ, अफजल व राजू काजी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला व बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed