फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Principal supporters beaten, two shops burned

प्रधान समर्थक को पीटा, दो दुकानें फूंकीं

Mon, 14 Dec 2015 11:02 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में मतगणना के बाद रविवार शाम को बवाल हो गया। अपने समर्थक के चुनाव हारने से नाराज बलरामपुर सदर के सपा विधायक के समर्थकों ने जीते हुए प्रत्याशी के एक समर्थक को जमकर पीटा। इस मामले में धानेपुर थाने में विधायक के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वहीं, अज्ञात लोगों ने देर रात गांव के बाहर एक किराना स्टोर व एक सब्जी की दुकान मेें आग लगा दी, जिससे दोनों दुकानें जलकर राख हो गईं।

बलरामपुर सदर के सपा विधायक जगराम पासवान का पैतृक निवास मुजेहना के राजापुर गांव में है। यहां से उन्होंने अपनी समर्थक इंद्रावती को प्रधानी का चुनाव लड़ाया था। रविवार को हुई मतगणना के बाद इंद्रावती गांव के ही मिठाईलाल जायसवाल से चुनाव हार गई थीं।
विज्ञापन


मिठाईलाल ने बताया कि चुनाव के दौरान गोदहना निवासी अमरनाथ उर्फ बबलू जायसवाल ने उसका समर्थन किया था। रविवार शाम को मतगणना के बाद अमरनाथ अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वह अपने गांव के करीब पहुंचा ही था कि सदर विधायक के भाई साधू पासवान ने उसे रोक लिया और अपने प्रत्याशी का समर्थन न करने से नाराज साधू व उसके समर्थक अमरनाथ से अभद्रता करने लगे।

अमरनाथ ने बताया कि उसने जब विरोध किया तो साधू व अन्य लोगों ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद वे उसे जान से मार देने की धमकी देकर चले गए।

इस मामले में अमरनाथ ने विधायक के भाई साधू पासवान समेत चार लोगों के खिलाफ धानेपुर थाने में तहरीर दी है।

उधर, राजापुर गांव के बाहर नहर की पुलिया के पास रखीं दो ढाबलियों में देर रात करीब 12 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे वे जल कर राख हो गईं।

राजापुर गांव के मजरा धौकलपुरवा निवासी जानकी मौर्य ने बताया कि वह ढाबली रखकर सब्जी की दुकान करता है, वहीं बगल में ही बाबागंज निवासी छोट्टन गुप्ता भी ढाबली में ही किराने की दुकान करता है।


दोनों रात में अपनी दुकान बंद कर  घर चले गये थे कि आधी रात में अज्ञात लोगों ने उन दोनों की ढाबलियों में आग लगा दी।

थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साधू समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगजनी की घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed