{"_id":"5728eb9d4f1c1be73f5ccf62","slug":"operator-gave-the-resignation-cocoa-gas-agency-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालक ने दिया इस्तीफा, कोको गैस एजेंसी बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संचालक ने दिया इस्तीफा, कोको गैस एजेंसी बंद
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 03 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में इस तरह मनमाने ढंग से हो रहा छोटे सिलेंडरों का अवैध कारोबार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस की आपूर्ति करने वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने शहर की कोको गैस एजेंसी को बंद कर दिया है। इस एजेंसी के उपभोक्ताओं को दूसरी गैस एजेंसियों से जोड़ दिया गया है।
र्पोरेशन का कहना है कि कोको गैस एजेंसी कंपनी की ऑपरेटर के तौर पर कार्य कर रही थी। कंपनी ने एजेंसी को बंद करने का निर्णय लिया। जबकि कोको गैस एजेंसी के संचालक अफसर हुसैन का कहना है कि उन्होंने कार्य से इस्तीफा दे दिया है।
शहर में रसोई गैस की सप्लाई होने के शुरुआती दौर में शहर के बहराइच रोड पर कोको गैस एजेंसी ने काम शुरू किया था। एक दौर था जब इस एजेंसी पर गैस के लिए लोगों की लाइन लगी रहती थी। इस एजेंसी के पास करीब 25 हजार गैस उपभोक्ता थे। धीरे-धीरे पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से गैस की आपूर्ति के लिए जिले भर में कई एजेंसियां हो गईं।
विज्ञापन
शहर में ही दो एजेंसियों के बढ़ने पर कोको गैस एजेंसी से करीब 11 हजार उपभोक्ताओं को हटा कर नई एजेंसियों से जोड़ दिया गया था। एक दिन पहले भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कोको गैस एजेंसी को गैस आपूर्ति के कांट्रैक्ट को समाप्त कर दिया है।
इस गैस एजेंसी के करीब 16 हजार उपभोक्ताओं को शहर के शिवम भारत गैस एजेंसी, सांई सिद्ध भारत गैस, साहू भारत गैस, सांई भारत गैस ग्रामीण वितरक व कोलयनी भारत गैस ग्रामीण वितरक को स्थानांतरित कर दिया गया है।
प्रादेशिक प्रबंधक बीपीसीएल संजय यादव ने कहा कि कोको गैस एजेंसी के संचालक अफसर हुसैन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया। इसलिए कोको एजेंसी बंद हो गई।