फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder in gonda.

सपा विधायक के भाइयों ने युवक को गोली से उड़ाया

Mon, 07 Mar 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Mon, 07 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
murder in gonda.
इनसेट में मृतक व विलाप करती उसकी पत्नी। - फोटो : amar ujala
बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के भाइयों ने शनिवार रात मामूली विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शादी समारोह से बारातियों को लेकर लौट रही बोलेरो को विधायक के भाई की कार ने टक्कर मारी और इसका विरोध करने पर एक युवक को गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने विधायक के तीन सगे भाइयों के खिलाफ  धानेपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा गांव निवासी विनय यादव की बारात शनिवार को धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिभुवननगर ग्रंट गांव के मजरा करियापुरवा निवासी शेखचंद यादव के घर आई थी।
विज्ञापन


रानीपुरवा गांव का रहने वाला जयराम यादव (40) भी बारात में शामिल था। जयराम बोलेरो से रात करीब एक बजे गांव लौट रहा था। बोलेरो में बैठे प्रत्यक्षदर्शी सोहबतलाल यादव के मुताबिक शुक्लागंज रेहरा मार्ग पर छोटकाई डीह गांव के पास सामने से आ रही एक कार आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बारातियों की बोलेरो से भिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार सवार लोगों ने उतरकर बोलेरो के चालक को पीटना शुरू कर दिया। जब बारातियों ने इसका विरोध किया तो कार में सवार बलरामपुर सदर से सत्तारूढ़ दल के विधायक जगराम पासवान के भाइयों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जयराम यादव के शरीर में तीन गोलियों के निशान पाए गए

murder in gonda.
सत्ता के नशे में चूर दबंगों ने छीन लिया बुढ़ापे का सहारा। - फोटो : amar ujala

इस दौरान विधायक के भाइयों ने जयराम यादव को दौड़ाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो सवार बाराती भाग खडे़ हुए। एक युवक ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी।

धानेपुर पुलिस के मौके पर पहुंचने तक हमलावर भाग गए। इस मामले में मृतक के बड़े भाई तिलकराम यादव ने विधायक के तीन सगे भाइयों के खिलाफ  धानेपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्षेत्राधिकारी मनकापुर अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक जयराम यादव के शरीर में तीन गोलियों के निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बलरामपुर सदर विधायक जगराम पासवान के तीन भाइयों अन्नू पासवान, पप्पू पासवान व अंगद पासवान समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बताया कि विधायक के पिता रामउग्गर पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धानेपुर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed