फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Murder disclosed, accused arrested

हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2015 11:34 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले बड़े भाई ने दो दिन पहले अपने छोटे भाई की पत्नी से नाजायज संबंधों के चलते छोटे भाई की लोहे की राड से मारकर हत्या कर दी थी। इसका खुलासा कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 26 वर्षीया युवक करनैगंज में वेल्डिंग वर्कशॉप चलाता था। वह 21 नवंबर की देर शाम दुकान से घर के लिए निकला था, लेकिन देर रात घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


22 नवंबर की दोपहर गांव के प्राथमिक विद्यालय में उसका शव पड़ा मिला। इस मामले में बड़े भाई ने गांव की एक महिला के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में हत्या व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि डाग स्क्वॉयड जहां छोटे भाई का शव पड़ा था, वहां से जहां पर उसकी हत्या की गई थी, उस खेत से होते हुए मरने वाले के घर तक दौड़ता रहा।

एसपी ने बताया कि जब पूछताछ के लिए बड़े भाई बृजकुमार को उठाया गया और कड़ाई की गई तो वह टूट गया और बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी से नाजायज संबंध थे।

इसका पता छोटे भाई को चल गया था। इसलिए उसने (बृजकुमार) छोटे भाई को रास्ते से हटाने का 15 दिन पहले ही प्लान कर लिया था।

इसी प्लान के तहत उसने खेत में लोहे की राड छिपाकर रख दी थी और गांव की एक महिला से छोटे भाई की रंजिश दर्शाकर एक पत्र लिखकर रख लिया।

एसपी के मुताबिक बृजकुमार का छोटा भाई 21 नवंबर की रात जब घर जाने के लिए दुकान से निकला तो वह उसके साथ चल दिया और गांव के पास पहुंचने पर खेत में लोहे की राड से मारकर उसकी हत्या कर दी।


एसपी ने बताया कि बृजकुमार की निशानदेही पर खेत से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड, छोटे भाई का मोबाइल फोन, आरोपी के खून से सने कपड़े व लिखित पत्र बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed