फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mobster was picked up by brave villagers

बहादुर ग्रामीणों ने 11 डकैत दबोचे

Thu, 02 Jun 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 02 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mobster was picked up by brave villagers
घटना के बाद एकत्र ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गौहानी गांव के ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए डाका डालने आए 11 डकैतों को दबोच लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए डकैतों के कई साथी1.85 लाख की नगदी समेत दो लाख के जेवरात व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। असल में, बुधवार देर रात बेखौफ सशस्त्र डकैतों ने गौहानी गांव के तीन घरों में धावा बोला और परिवार को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की।
विज्ञापन


विरोध पर महिलाओं समेत छह को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। डकैतों की पिटाई से बचने के लिए एक महिला छत से कूद गई। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने डकैतों के पास से 20 हजार नकद व जेवरात बरामद किया है।  
विज्ञापन


थाना तरबगंज क्षेत्र के गौहानी गांव के रहने वाले रामायण पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात वह घर के बाहर सो रहे थे, उनकी पत्नी राधा और परिवार के अन्य लोग घर के अंदर सो रहे थे। रामायण के मुताबिक देर रात 12 बजे आहट पर उनकी नींद खुली तो पास के पीपल के पेड़ के नीचे उन्हें एक व्यक्ति नजर आया। वह जब वहां पहुंचे तो उसके कई साथी आ गए और उन्हें लाठी से मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर उनकी पत्नी राधा दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो डकैतों ने उन्हें मारापीटा और कान का बाला नोच लिया, जिससे उसका कान कट गया और वह घायल हो गई। रामायण ने बताया कि डकैत मकान बनवाने के लिए घर में रखी 1.70 लाख की नगदी व संदूक उठा ले गए। जिसमें सोने की झुमकी, मटरमाला व पायल थी। रामायण ने लूटे गए जेवरात की कीमत एक लाख रुपये बताई है।

इसी के बाद डकैतों ने पड़ोस के रहने वाले रामायण की भाभी अन्नूपूर्णा देवी पत्नी स्व. शीतला प्रसाद के घर पर धावा बोल दिया। अन्नपूर्णा ने बताया कि डकैतों ने उन्हें व उनकी बेटी गुड्डा देवी को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। डकैतों की मारपीट से बचने के लिए गुड्डा छत से कूद गई। शोर सुनकर गांव के लोग जाग गए तो डकैत यहां से भाग निकले।

इसी के बाद डकैतों ने यहां से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर दूधनाथ ओझा के घर पर धावा बोल दिया। दूधनाथ ने बताया कि डकैतों ने पहुंचते ही उन्हें डंडे से मारना शुरू कर दिया, डकैतों ने उनकी बेटी सरिता को मारपीटकर घायल कर दिया। दूधनाथ के मुताबिक डकैत 15 हजार नगदी, सोने की झुमकी, सोने की मटर माला, बिछिया व पायल लूट लिया।

दूधनाथ ने लूटे गए जेवरात की कीमत एक लाख रुपये बताई है। इसी बीच ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेराबंदी करके 11 डकैतों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए डकैतों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में रामायण पांडेय ने थाना तरबगंज में डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष तरबगंज बांके बिहारी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डकैती की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों ने घटना की जानकारी ली। एसपी ने एसओ को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। 


अन्य बदमाशों को तलाश रही पुलिस
गौहानी गांव में डकैती के दौरान पकड़े गए 11 डकैतों के पास से पुलिस ने लूट की 20 हजार नगदी व जेवरात बरामद किया है। थानाध्यक्ष तरबगंज बांके बिहारी सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्ताें ने अपना नाम शमशेर निवासी अहिरन पुरवा थाना वजीरगंज, अकरम निवासी सिंगहाचंदा थाना तरबगंज, रईश जमुनियाबाग कोतवाली देहात, मंजूर जमुनियाबाग कोतवाली देहात, संतोषी सिंगहा चंदा थाना तरबगंज, करम अली सिंगहा चंदा थाना तरबगंज, मतलब अली मल्हूपुर उमरी बेगमगंज, नब्बे गोसाईगंज फैजाबाद, एजाज अहमद उर्फ  भोले, अकबर रानीपुर पहाड़ी बताया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed