{"_id":"c27e5034581ea51a8f18ef82f85151c4","slug":"missing-man-s-body-found-in-drain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिला लापता युवक का शव
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के रेवारी गांव से तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव रविवार की सुबह मलौना गांव के पास अंजिरवा नाले में पड़ा पाया गया। इस मामले में युवक के चाचा ने भतीजे की हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ करनैलगंज कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के रेवारी गांव निवासी राधेश्याम (32) चार फरवरी को मलौना गांव में अपने घर से मजदूरी करने के लिए गया था, मगर वह वापस नहीं लौटा।
शनिवार को राधेश्याम की पत्नी ने थाना दिवस में पुलिस को सूचना दी कि उसका पति दो दिनों से लापता है और उसका शव मलौना गांव के पास एक खेत में पड़ा होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश की, मगर उसका शव नहीं मिला।
विज्ञापन
शाम को गांव की कुछ युवतियां पशुओं के लिए चारा काटने मलौना गांव के पास स्थित अंजिरवा नाले के निकट गईं थीं। युवतियों ने वहां नाले में शव पड़ा देखा तो ग्राम प्रधान दुर्गाप्रसाद के प्रतिनिधि सुनील पांडेय को इसकी सूचना दी। रविवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया।
शव की शिनाख्त ननके ने अपने भतीजे राधेश्याम के रूप में की। इस मामले में राधेश्याम के चाचा ननके ने भतीजे की हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली करनैलगंज में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।