फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married killed for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Fri, 20 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 20 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Married killed for dowry
बेटी की हत्या करने की आरोपी मां - फोटो : amar ujala
वजीरगंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिले तो ससुराल वालों ने विवाहिता को मारकर जला दिया। इस मामले में शुक्रवार को वजीरगंज थाने में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के मजरा लक्खापुरवा के रहने वाले दीपक कुमार सिंह ने वजीरगंज थाने में शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन अर्चना सिंह (26) की छह मई 2013 को वजीरगंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के रहने वाले भोधर सिंह के बेटे रामसिंह उर्फ राजू सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके लिए पति और ससुराल वाले अर्चना को अक्सर मारापीटा करते थे। दीपक के मुताबिक अर्चना जब मायके आती थी तो ससुराल वालों की प्रताड़ना के बारे में बताया करती थी, मगर उसे समझा दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर पति रामसिंह उर्फ राजू ने अपने परिवार वालों के संग मिलकर गुरुवार को अर्चना को मारकर जला दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में दीपक कुमार सिंह ने थाना वजीरगंज में पति रामसिंह उर्फ राजू, ससुर भोधर सिंह, सास नीलम सिंह, ननद गुड़िया, प्रीती, शिल्पी, देवर राकेश, बसंत व राजू के रिश्तेदार अर्जुन सिंह निवासी निश्चिंतपुरवा सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरी बेगमगंज के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थानाध्यक्ष वजीरगंज मथुरा राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed