फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married burnt alive while cooking

खाना बनाते समय जिंदा जली विवाहिता

Thu, 02 Jun 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Married burnt alive while cooking
आग लगने से जला फूस का मकान - फोटो : अमर उजाला
घर में खाना बनाते समय लगी आग में विवाहिता जिंदा जल गई। घटना के समय परिवारीजन खेत में काम करने गए थे। ग्रामीणों ने आग के बीच घिरी विवाहिता को बचाने की कोशिश तो की लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम छेेदीपुरवा निवासी राजमनि ने बताया कि गुरुवार को वह खेत में काम करने गया था। घर में उसकी पत्नी सुनीता (27) चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी अचानक फूस के मकान में आग लग गई। इससे वहां खाना बना रही सुनीता आग से घिर गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने मशक्कत कर आग से घिरी सुनीता को बचाने की कोशिश तो बहुत की लेकिन सफल नहीं हो सके। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सुनीता की झुलसकर मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सदर लालजी विश्वकर्मा व हल्का लेखपाल ज्ञानेंद्र पांडेय ने घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललिया थानाध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही मामले की सूचना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम अधरीजोत स्थित सुनीता के मायके वालों को भेज दी गई है। घटना को लेकर मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। फिर भी यदि कोई तहरीर मिली, तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed