{"_id":"58b3149f4f1c1bbf56830e30","slug":"man-caught-with-25-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लांइग स्क्वॉयड टीम ने पकड़े 25 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लांइग स्क्वॉयड टीम ने पकड़े 25 हजार
Amarujala
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम ने रविवार को अईली माझा में मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाए जा रहे 25 हजार रुपये पकड़े हैं। पकड़ा गया युवक विधानसभा तरबगंज के सपा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के पक्ष में वोट कराने के लिए मतदाताओं को रुपये बांटने जा रहा था। जबकि उसका एक साथी फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट जेबी पाल ने बताया कि वह रविवार को अईली माझा में चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार दो युवक को रोका गया तो उनमें से एक फरार हो गया, जबकि एक युवक को दबोच लिया गया। उसके पास से 25 हजार रुपये बरामद हुए।
फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट ने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सिद्धार्थ सिंह निवासी मनकापुर बताया। उसने बताया कि फरार हुआ उसका साथी राकेश यादव निवासी अईली परसौली था।
विज्ञापन
फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट के मुताबिक पकड़े गए सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि वह विघानसभा तरबगंज के सपा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के पक्ष में वोट कराने के लिए मतदाताओं को रुपये बांटने जा रहा था। फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट ने बताया कि पकड़े गए रुपयों को जब्त कर लिया गया। फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट जेबी पाल ने थाना उमरीबेगमगंज में बृजेश सिंह व राकेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।