{"_id":"572cd4ce4f1c1b083f5ccfd8","slug":"interdistrict-vehicle-thief-gang-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Fri, 06 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली की पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। चोरों की निशानदेही पर चार चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरार दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
उतरौला कोतवाल आरके सिंह यादव ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने तथा गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए टीम कई दिनों से लगी हुई थी। गत एक मई को नार्मल स्कूल से हुई बाइक चोरी की घटना में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था।
इसी को कड़ी बनाकर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। आरोपी दिनेश कुमार निवासी सेखुईनियां सिद्धार्थनगर तथा राम निवास निवासी ग्राम टेढ़वा तप्पाबांक बलरामपुर का निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें भी बरामद की गईं।
विज्ञापन
इन लोगों ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों का नाम भी बताया है उनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि लोग आसपास के जनपदों से बाइक चोरी कर उन्हें नेपाल में बेेचते थे। गिरोह के दो सदस्य बृजेश कुमार तथा माबूद अली की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।