{"_id":"572f801a4f1c1bbf5a5cd0e6","slug":"injured-deer-succumbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल हिरन ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल हिरन ने दम तोड़ा
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sun, 08 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
घायल हिरन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की तलाश में जंगल से भाग कर गांवों की तरफ पहुंच रहे जंगली जानवरों के जख्मी होने व मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव में जंगल से भागकर पहुंचे हिरन को कुत्तों ने नोंचकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल हिरन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को सुबह एक हिरन को गांव के बाहर कुत्ते नोंच रहे थे। कुत्तों के हमले से हिरन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। पूर्व प्रधान मोहम्मद जाहिद ने लोगों को बुलाकर किसी तरह हिरन को कुत्तों के चंगुल से बचाया तथा मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार व वन विभाग के रेंजर आरडी बघेल को ग्रामीणों ने हिरन सुपुर्द कर दिया। रेंजर ने बताया कि घायल हिरन का उपचार किया जा रहा था। इलाज के दौरान ही दोपहर में उसकी मौत हो गई। हिरन के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।