फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fire in cloth store due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग

Thu, 24 Dec 2015 10:57 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
शहर स्थित रघुरन मार्केट के पास एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में गुरुवार को दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। अग्निशमन दल ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक दुकान में रखे कपड़े जल कर राख हो गए। आग से 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शहर के नौशहरा मोहल्ले के रहने वाले शकील रघुरन मार्केट के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान करते हैं। शकील के मुताबिक गुरुवार को सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलने के बाद उन्हें पता चला कि ट्रांसपोर्ट पर कपड़े आए हैं, इसलिए दुकान बंद कर वह ट्रांसपोर्ट चले गए। इसी बीच दोपहर को वहीं के रहने वाले सत्यवान केडिया ने उनकी दुकान से धुआं उठता देखा तो उन्हें फोन कर जानकारी कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद जब शकील दुकान पहुंचे, तो आग आग फैल चुकी थी। सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन दल ने जब तक आग पर काबू पाया, तब दुकान में रखे अधिकतर कपड़े जल चुके थे। शकील ने बताया कि आग से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। इस मामले में शकील ने नगर कोतवाली में सूचना दी है। नगर कोतवाल अभयप्रताप मल्ल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed