{"_id":"58bef6724f1c1b187bdc425a","slug":"fire-at-the-time-of-sleep-burnt-alive-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय लगी आग, जिंदा जली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते समय लगी आग, जिंदा जली महिला
amar ujala
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्यौदा मांझा गांव में सोमवार की देर रात एक छप्पर के घर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में छप्पर में सो रही एक महिला जिंदा जल गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्यौंदा मांझा गांव के ग्राम प्रधान केशवराम यादव ने बताया कि गांव के रहने वाले शिवप्रसाद की 58 वर्षीया पत्नी गीता देवी सोमवार की रात खाना खाने के बाद छप्पर के नीचे सो रही थी। तभी देर रात अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई।
आग की लपटों को उठता देख परिवार व गांव के अन्य लोग दौड़े और छप्पर के भीतर सो रही गीता देवी को बचाने का प्रयास किया लेकिन सभी लोग नाकाम रहे और गीता देवी छप्पर के नीचे ही जिंदा जल गई। कड़ी मशक्कत के बाद जब ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक गीता देवी की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस घटना में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति भी जलकर राख हो गई।