{"_id":"d19d333b455f467a809650172e4dd8d4","slug":"father-of-the-murdered-by-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की थी पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने की थी पिता की हत्या
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेना गांव में मां से रिश्ता तोड़कर बड़े बेटे के साथ रहने से नाराज छोटे बेटे ने ही अपने पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की थी। इसका खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और इटियाथोक पुलिस ने आरोपी बेटे को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी उसके घर से बरामद की है। आरोपी बेटे के खिलाफ इटियाथोक थाने में केस दर्ज किया गया है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के कलेना गांव के रहने वाले रामप्यारे मौर्य (70) की घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में बने मड़हे में 30 दिसंबर की रात सोते समय कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में रामप्यारे के बड़े बेटे बाबूराम ने इटियाथोक थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के खुलासे में जुटी स्वाट टीम के प्रभारी मनीष पांडेय व थानाध्यक्ष इटियाथोक इंतखाब खां ने बताया कि रामप्यारे की गांव में किसी से दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
उसके छोटे बेटे राजकरन को संदेह के आधार पर उठाकर पूछताछ की गई तो वह टूट गया और बताया कि पिता ने उसकी मां से रिश्ता तोड़ दिया था और उसके बड़े भाई बाबूराम के साथ रहने लगे थे।
इसी बात से वह पिता से नाराज रहता था और उन्हें रास्ते से हटाने का प्लान बनाय। इसी के बाद 30 दिसंबर की रात नौ बजे जब उसके पिता उसके बड़े भाई बाबूराम के घर से खाना खाने के बाद मड़हे पर सोने चले गए तो देर रात वह कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।
एसओ खां ने बताया कि राजकरन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी उसके घर से बरामद की गई है।