फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fake diesel factory operators against cases file

नकली डीजल फैक्ट्री संचालक के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 20 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 20 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
केरोसिन से नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले गिरजा प्रसाद गुप्ता के खिलाफ पूर्ति विभाग ने देहात कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कालाबाजारी का केस दर्ज कराया है। कथित नकली डीजल फैक्ट्री संचालक गिरजा प्रसाद फरार है। 
विज्ञापन


डीएम व एसडीएम सदर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने गुरुवार को देहात कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोनवरसा गांव के पास मिट्टी तेल से डीजल बनाने की फैक्ट्री संचालन का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन


टीम ने 16 ड्रम मिट्टी का तेल व नकली डीजल के अलावा नकली डीजल बनाने का केमिकल व उपकरण बरामद किए थे। वहीं मौके से ही छापेमारी के दौरान केरोसिन से नकली डीजल बनाने के कारोबार में लगे लोग भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार ने इस मामले की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी थी। एसडीएम अविनाश कुमार ने यह रिपोर्ट डीएम को भेजी। डीएम ने गुरुवार को ही इस मामले में नकली डीजल फैक्ट्री संचालित करने वाले दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की हरी झंडी दे दी थी।


डीएम के आदेश पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को कोतवाली देहात में तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने नकली डीजल बनाने के आरोपी गिरजा शंकर गुप्ता निवासी परसा सोनवरसा कोतवाली देहात के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के  तहत कालाबाजारी करने का के स दर्ज कर लिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि केस दर्ज कर फरार नामजद आरोपी गिरजा शंकर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed