फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electoral violence in revenge , two injured

चुनावी रंजिश में मारपीट, दो घायल

Fri, 30 Oct 2015 10:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर शुक्रवार की सुबह रमचेरापुर गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए। इस मामले में एक पक्ष से 10 तो दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के रमचेरापुर गांव निवासी संतोष कुमार की गांव के ही रहने वाले रमेश कुमार से चुनावी रंजिश थी। संतोष का आरोप है कि रमेश अपने भाई सुरेश और साथियों संग सुबह उसके घर पर लाठी-डंडा लेकर आ धमका और उसके भाई सुनील कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की। उधर, रमेश का आरोप है कि संतोष का भाई सुनील कुमार अपने साथियों संग उसके घर पर आ पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी।

हमलावरों ने उसकी बेटी रोली को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी वजीरगंज लाया गया। जहां से सुनील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में वजीरगंज थाने में संतोष ने रमेश, उसके भाई सुरेश, माधवराम, राजेंद्र, शिवराम, प्रभात उर्फ लड्डू, विजय, भगवान प्रसाद, भवानीदत्त व संदीप तो रमेश ने सुनील कुमार, सुधीर कुमार उर्फ पिंटू, राजेंद्र पांडेय व संतकुमार के खिलाफ मारपीट व बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वजीरगंज अवधेशराज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed