{"_id":"043d96d1d1c136c2587a64e18e4555dd","slug":"elderly-killed-the-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के उमरी पूरे सूर्यवंश गांव के मजरा सूर्यवंशम पुरवा में शुक्रवार देर शाम नाली के विवाद को लेकर बाप-बेटों ने एक बुजुर्ग को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में बुजुर्ग की बहू ने उमरीबेगमगंज थाने में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के उमरी पूरे सूर्यवंश गांव के मजरा सूर्यवंशम पुरवा निवासी चमेली देवी पत्नी रामनेवाज ने बताया कि उसका गांव में एक घर है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ रहती है। थोड़ी दूरी पर ही उसका एक और मकान है, उसमें उसके ससुर रामसमुझ और सास फूलमती देवी रहती हैं।
चमेली के मुताबिक उसका गांव के ही रहने वाले राम अभिलाख सिंह से नाली का विवाद चल रहा था। उसने बताया कि राम अभिलाख उसकी जमीन से नाली निकालना चाह रहे थे। इसके लिए उसने तहसील तरबगंज में भूमि की पैमाइश कराने का प्रार्थना पत्र दिया था, जिससे विवाद का निपटारा हो सके।
विज्ञापन
चमेली ने बताया कि शुक्रवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों पक्षों को तहसील में तलब किया था। मगर देर शाम राम अभिलाख और उसके बेटे उसकी जमीन में नाली खोदने लगे। जब उसने विरोध किया तो वे उसे मारने-पीटने लगे।
वह घर के अंदर भागी तो तीनों घर में घुस आए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर उसके ससुर रामसमुझ (70) व सास फूलमती देवी (65) उसे बचाने दौड़ीं तो राम अभिलाख और उसके बेटे दिनेश सिंह व बृजेश सिंह ने लाठी से हमला कर दिया। तीनों ने मिलकर रामसमुझ को लाठियों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
इसके बाद रामसमुझ व फूलमती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रामसमुझ की मौत हो गई। चमेली देवी ने उमरीबेगमगंज थाने में राम अभिलाख सिंह, उसके बेटे दिनेश सिंह व बृजेश सिंह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उमरीबेगमगंज थाने के उप निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।