{"_id":"52a5b77ecde650ade007e02b581607d6","slug":"during-the-vote-in-the-murder-case-against-three-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दौरान हुई हत्या में तीन भाइयों के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतदान के दौरान हुई हत्या में तीन भाइयों के खिलाफ केस
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। गांव में पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है।
पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में झंझरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत फिरोजपुर के भरहापारा पोलिंग बूथ पर मंगलवार को फर्जी वोटिंग कराने को लेकर हुए बवाल में कुछ लोगों ने प्रत्याशी नरीमुन्निशा के पति सज्जाद खां उर्फ बदलू की गोली मारकर हत्या करने के अलावा उसके पुत्र अब्दुल हक व पुत्री शाहजहां को गोली मारकर घायल कर दिया था।
इस मामले में ग्राम फिरोजपुर रथवलिया के मृतक सज्जाद खां के पुत्र फजलुलबारी ने कोतवाली देहात बुधवार को कोतवाली देहात में तहरीर दी थी। पुलिस के मुताबिक उसने तहरीर में आरोप लगाया है कि 01 दिसंबर क ो मतदान बूथ पर उसकी बहन शाहजहां मतदान करने गई थी।
विज्ञापन
उसने अंदर देखा कि अमित शुक्ला अपने हाथ में चार-पांच बैलेट पेपर लिये हैं। फर्जी मतदान करने को देख उसने विरोध कर इसकी लोगों को जानकारी दी। जब उन लोगों ने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने असलहे से फायरिंग कर दी। जिससे उसके पिता सज्जाद की मौत हो गई। जबकि उसका भाई अब्दुल हक व बहन शाहजहां गोली लगने से घायल हो गई।
कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर मिलने पर ग्राम भरहापारा निवासी अमित शुक्ला, अनुज शर्मा व अनुपम शुक्ला पुत्रगण धमेन्द्र प्रताप शुक्ला के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फायरिंग कर आतंक फैलाने का भी केस दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।