{"_id":"57e2ca3f4f1c1be555a832d7","slug":"death-of-student-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी को देखने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को बुधवार की सुबह मिश्रौलिया पुलिस चौकी के समीप एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीछे से ठोकर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय बहन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के कस्बा आर्यनगर के रहने वाले श्रीकांत पाठक पेशे से दवा व्यवसायी हैं और शहर के टैगोर नगर कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार को श्रीकांत के बेटे सतीश कुमार की पत्नी को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में बेटा पैदा हुआ था। बुधवार की सुबह सतीश अपनी बहन आयुषी (21) के साथ बाइक से पत्नी को देखने अस्पताल जा रहा था।
वह मिश्रौलिया पुलिस चौकी के समीप पहुंचा ही था कि बहराइच की तरफ आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे पीछे से ठोकर मार दी। जिससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को आननफानन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने आयुषी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सतीश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और आयुषी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रतन कुमार का कहना है कि जिस समय लड़की यहां लाई गई उसकी मौत हो चुकी थी।
आयुषी की दुर्घटना में हुई मौत को सुनकर श्रीरघुकुल महिला विद्यापीठ की छात्राएं, शिक्षक व प्रतीक भूषण शरण सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वहीं मंत्री पुत्र सूरज सिंह ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया और दुख व्यक्त किया। अस्पताल में छात्रा को देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ जुट गई। इसी वर्ष छात्रा आयुषी ने बीएससी की तृतीय वर्ष की परीक्षा पास की थी और उसके 96 प्रतिशत अंक थे।