{"_id":"594fead94f1c1b4d7b8b48ea","slug":"dalit-father-son-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बाप-बेटे को पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित बाप-बेटे को पीटकर किया मरणासन्न
amar ujala
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के तेंदुवा कला गांव में शनिवार को शौचालय का गड्ढा खोदने से नाराज दबंगों ने एक दलित बाप बेटे को पीटकर मरणासन्न कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के तेंदुवा कला दतौली गांव के रहने वाले दलित नन्हें के मुताबिक शौचालय निर्माण के लिए वह शनिवार को अपने घर के पड़ी जमीन पर गड्ढा खोद रहा था। इसी बीच गांव के ही रहने वाले लाल सिंह, फुलरु सिंह व बहादुर सिंह लाठी डंडा लेकर आ धमके और उसे गड्ढा खोदने से मना करने लगे।
जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने उस पर हमला कर दिया और लाठी डंडों से उसे जमकर पीटा। नन्हें की चीख सुनकर उसके पिता बुधई मौके पर पहुंच गए। नाराज दंबगों ने बुजुर्ग बधई को भी नही बक्शा और उसे भी पीटना शुरू कर दिया। हमलावर दोनों को मरणासन्न होने तक पीटते रहे।
विज्ञापन
दबंगों के तेवर देखकर गांव का कोई भी बाप बेटों को बचाने की हिम्मत नही जुटा सका। पिटाई के बाद दबंग आराम से अपने घर चले गए। उनके जाने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल बुधई व नन्न्हे को मनकापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
इस मामले में नन्हे लाल सिंह, फुलरु सिंह व बहादुर सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।