{"_id":"36dda17c2fd3131e16f5c5bb43880ff5","slug":"businessman-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी को पीटा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
शहर के टामसन तिराहे पर स्थित एक मोबाइल शॉप पर बीती देर रात पांच युवकों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने व्यवसायी को हॉकी और डंडे से पीटकर चार हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में पीड़ित ने नगर कोतवाली में एलबीएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एलबीएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के विष्णुपुरी कॉलोनी के रहने वाले उस्मान अली ने बताया कि वह टामसन तिराहे पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उस्मान के मुताबिक रविवार की रात करीब दस बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थेे। तभी एलबीएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह अपने चार साथियों के साथ हॉकी, डंडा व असलहे लेकर उसकी दुकान मेें आ धमके और मारपीटकर उसे घायल कर दिया।
उस्मान ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने दुकान से चार हजार रुपये लूट लिए। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार दौड़े तो आरोपी भाग निकले। इस मामले में उस्मान ने नगर कोतवाली में एलबीएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह, पोर्टरगंज के रहने वाले अमर सिंह, विष्णूपुरी निवासी अमित पांडेय, शरद सिंह व कमल शुक्ला के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एलबीएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह व अमर सिंह को देर रात रोडवेज बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।