{"_id":"fd529398561f1963bc596b0e9aa5d167","slug":"bike-thief-police-gust-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर ने पुलिस पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर ने पुलिस पर झोंका फायर
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक बड़गांव के पास बाइक चोर को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया, मगर पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने फायरिंग के बाद भाग रहे बाइक चोर को रेलवे स्टेशन के पास दबोच लिया। उसके खिलाफ नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
नगर कोतवाली की बड़गंाव चौकी प्रभारी अरविंद शाही ने बताया कि वह चोरी गई बाइकों की तफ्तीश में जुटे थे। इसी बीच शनिवार को खबर मिली कि नगर के स्टेशन रोड पर स्टेट बैंक की शाखा बड़गांव के पास चुराई गई बाइक खड़ी है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे जब उनकी चौकी की टीम वहां पहुंची और बाइक चुराने वाले युवक को पकड़ने लगी, तभी आरोपी युवक ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया, मगर पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि फायर करने के बाद वह भागने लगा, मगर पीछा कर उसे रेलवे स्टेशन गोंडा के पास से पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम अनुराग पाठक निवासी बूढ़ा देवर बताया।
उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। चौकी प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में अनुराग ने बताया कि उसने बरामद बाइक 14 जनवरी को रोडवेज बस स्टेशन से चुराई थी, जो सेमरा रेलवे कॉलोनी के रहने वाले मो. फैज की है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि अनुराग की निशानदेही पर चोरी की एक और बाइक उसके गांव से बरामद की गई, जिसे उसने शहर के एक मैरिज हाल परिसर से अप्रैल में चुराई थी