फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   assault to the electoral rivalry, 10 injured

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, 10 घायल

Fri, 11 Dec 2015 11:04 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
उतरौला के रेहराबाजार थाना क्षेत्र की सकड़रिया गांव में शुक्रवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। गांव में पहुंची दो थानों की पुलिस ने लाठियां पटककर दोनों पक्षों के लोगों को तितर-बितर किया। मौके पर पुलिस के अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
विज्ञापन


सकड़रिया ग्राम पंचायत में मुश्ताक तथा आलम ने बीते दिनों प्रधान पद का चुनाव लड़ा है।

चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में तनाव पहले ही व्याप्त था। शुक्रवार शाम को छींटाकशी को लेकर दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची रेहरा बाजार थाना तथा उतरौला कोतवाली की पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को तितर-बितर किया। थानाध्यक्ष रेहरा बाजार इकरार अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed