{"_id":"59c3feb74f1c1b25688b5b80","slug":"a-woman-angry-with-her-husband-leaped-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से नाराज महिला ने नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से नाराज महिला ने नदी में लगाई छलांग
गोंडा
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के बालपुर में पुल से कूदने वाली महिला को देखने के लिए जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालपुर कस्बे की रहने वाली एक महिला ने पति से मामूली कहासुनी के बाद गुरुवार की सु़बह टेढ़ी नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी मेें छलांग लगाये जाने की सूचना पर पहुंची दो थानों की पुलिस समेत गोताखोर की टीम ने महिला को खोजने के लिए अभियान चलाया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। नदी के पुल पर महिला की चप्पल व साड़ी बरामद हुई है। गोताखोर की टीम महिला को तलाश करने में जुटी हुई है।
कोतवाली करनैलगंज के बालपुर बाजार के रहने वाले नानबच्चा कसौधन के मुताबिक वह बाजार में ही चाट का ठेला लगाता है। उसकी पत्नी गीता (45) भी उसके काम में हाथ बंटाती थी। नानबच्चा ने बताया कि बुधवार की रात में उसकी पत्नी के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। इस बात को लेकर वह थोड़ा नाराज थी।
सुबह करीब 4 बजे वह नित्यकर्म के लिए घर से निकली थी लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटी। इस पर पत्नी की तलाश में घर से निकला तो बाहर लोगों ने टेढ़ी नदी पर बने बालपुर पुल पर एक साड़ी व चप्पल पड़े होने की सूचना दी। वह भागकर पुल पर पहुंचा और साड़ी व चप्पल अपने पत्नी गीता के होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
इसके बाद 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। महिला के नदी में छलांग लगाये जाने की सूचना मिलते ही कोतवाली करनैलगंज व कोतवाली देहात की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके में काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने करीब 11 बजे गोताखोरों की टीम को बुलाया।
गोताखोर टीम में शामिल जवानों ने करीब चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका। नदी से महिला का लोटा जरूर बरामद किया गया है। देर शाम तक गोताखोर टीम के जवान महिला की तलाश में जुटे रहे। इस संबंध में बालपुर चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।