फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   टूटी नींद, हरकत में आया रेल प्रशासन

टूटी नींद, हरकत में आया रेल प्रशासन

Tue, 19 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
टूटी नींद, हरकत में आया रेल प्रशासन
बदलने लगे ट्रैक के टूटे स्लीपर
विज्ञापन

टूटी नींद, हरकत में आया रेल प्रशासन
अमर उजाला असर
करनैलगंज(गोंडा)। अमर उजाला में मंगलवार को लखनऊ रेलखंड पर 24 स्लीपर टूटे, हुक गायब खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में मच गया। रेलवे के कर्मचारी स्लीपर बदलने एवं हुक लगाने के काम में जुट गए।

करनैलगंज रेलवे स्टेशन से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही जिस ट्रैक पर पूरे दिन में करीब पांच दर्जन से अधिक ट्रेनों को संचालन होता है। उसी ट्रैक पर लगे करीब 24 स्लीपर टूटे हुए थे और कई हुक गायब थे। जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद नींद से उठे रेलवे विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सजगता दिखानी शुरू कर दी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआरएम आलोक सिंह तत्काल जांच केे साथ स्लीपर बदलने एवं हुकों को लगाने के साथ-साथ लगातार कांबिंग करने के निर्देश दिए। इस पर मंगलवार की सुबह से अमल शुरु हो गया। दर्जनों रेल कर्मी सुबह से ही स्लीपरों को बदलने के साथ ही हुक को लगाने में जुट गये। तेजी से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। मंडल रेलवे जन सम्पर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी होने के बाद उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल स्लीपर बदलने व हुकों को दुरुस्त कराने के निर्देश विभाग द्वारा जारी किए गये हैं। साथ ही लगातार मानीटरिंग कराने के भी कड़े निर्देश दिए गये हैं।
विज्ञापन

फोटो-11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed