{"_id":"6a8dedf5b2c6b9aa2b029af7","slug":"youth-subjected-to-a-life-threatening-attack-with-sticks-and-rods-after-being-forced-to-stop-his-bike-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-156113-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइक रोककर युवक पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइक रोककर युवक पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सियरासाथा गांव निवासी एक युवक पर रास्ते में बाइक रोककर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सियरासाथा निवासी अजीत कुमार शर्मा पुत्र इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि 23 अगस्त को वह अपने घर से सड़क पर स्थित एक मैरिज हाल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संजय प्रसाद, राहुल और प्रशांत सहित अन्य ने उनकी बाइक को रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और जब उन्होंने कारण पूछा तो लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के कारण वह जमीन पर गिर गए और सिर फट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लाठी-डंडा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
कोतवाली पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।