फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people swept away in Mohana river are still missing even after five days

Lakhimpur Kheri News: मोहाना नदी में बहे दो लोगों का पांच दिन बाद भी पता नहीं

Wed, 26 Aug 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two people swept away in Mohana river are still missing even after five days
तिकुनिया। मोहाना नदी में नाव पलटने के बाद नदी की धारा में बहे रंजीत और बलराम का पांचवें दिन मंगलवार को भी पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ, पुलिस और एसएसबी की टीमें लगातार खोज अभियान चला चुकी हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

परिजनों ने प्रशासन पर अभियान में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए डीएम से गिरजापुरी बैराज पुल के आगे भी तलाश कराने की मांग की है। शुक्रवार को ग्राम बाबापुरवा के पास मोहाना नदी में नाव पलट गई थी। हादसे में रंजीत और बलराम तेज धारा में बह गए थे। सूचना के बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ, पुलिस और एसएसबी की मदद से खोज अभियान शुरू कराया। चार दिन तक तलाश के बावजूद दोनों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को पांचवें दिन दोपहर करीब दो बजे पीएसी ने भी तलाश के लिए मोर्चा संभाल लिया। परिजनों का कहना है कि वे चार दिन से नदी किनारे बैठे हैं। बाबापुरवा से गिरजापुरी बैराज तक ही तलाश की जा रही है। उनका आरोप है कि बैराज पुल के आगे अभियान नहीं चलाया जा रहा है। उन्हें आशंका है कि धारा में बहकर दोनों के शव पुल के आगे पहुंच गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीत के बेटे रामकुमार, पत्नी राजकुमारी और सोनू कुमार तथा बलराम के पिता रामासरे ने डीएम से गिरजापुरी बैराज के आगे भी नदी में व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाने की मांग की है।
क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि बाबापुरवा के रंजीत और बलराम अभी नहीं मिले हैं। खोज अभियान जारी है और जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed