फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gold loan worth 1.15 crore disbursed against fake gold

Mathura News: नकली सोना रखकर बांटा डाला 1.15 करोड़ का गोल्ड लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gold loan worth 1.15 crore disbursed against fake gold
वृंदावन। मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड की वृंदावन शाखा में करीब सवा करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने कंपनी के दो अधिकारियों के साथ मिलकर नकली और मिलावटी सोना गिरवी रखकर करोड़ों रुपये का ऋण लोगों को बांट दिया। मामले की आंतरिक जांच के बाद धोखाधड़ी सामने आने पर कंपनी के पूर्व अधिकारियों और ग्राहकों समेत 25 लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कंपनी के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक गीतेश शर्मा ने एसएसपी के आदेश पर द्वारा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अनुसार 31 जुलाई 2025 से 23 जून 2026 के बीच आरोपियों ने धोखाधड़ी को अंजाम दिया। आरोप लगाया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक धनंजय शर्मा, गोल्ड अप्रैज़र नेहा पंवार और विकास अधिकारी तुषार सैनी ने 27 ग्राहकों के साथ मिलीभगत कर कम शुद्धता वाले नकली सोने को असली बताकर 1,15,42,399 रुपये का ऋण स्वीकृत किया। कंपनी के उच्चाधिकारियों ने कानपुर स्थित फ्रॉड कंट्रोल यूनिट से आंतरिक जांच कराई। वहीं आंतरिक स्वर्ण लेखा परीक्षक अजीत एंड गोपी और सरकारी मूल्य निर्धारक मैसर्स जागृति ज्वेलर्स के अमित आनंद द्वारा किए गए गोल्ड ऑडिट में गिरवी रखे गए सोने की शुद्धता महज शून्य से 20 प्रतिशत के बीच पाई गई।
विज्ञापन

इस पर कंपनी ने नकली सोना वापस लेने और ऋण की रकम वापस देने के लिए ग्राहकों से संपर्क किया लेकिन ग्राहकों ने इनकार कर दिया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों और नकली सोना देकर ऋण लेने के मामले में एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed