{"_id":"6a8ded7ab1150b7dd4061a2d","slug":"elderly-womans-earring-snatched-after-being-given-a-lift-in-a-car-panchkula-news-c-87-1-pan1011-140469-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कार में लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला की कान की बाली छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कार में लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला की कान की बाली छीनी
विज्ञापन
बिल्ला बस स्टॉप से कार में बैठाया, कुछ दूर ले जाकर उतारा; सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। अज्ञात लुटेरों ने कार में लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उसके कान की बाली छीन ली। आरोपियों ने महिला को बिल्ला बस स्टॉप से कार में बैठाया और कुछ दूरी पर यह कहकर नीचे उतार दिया कि उनका मरीज पीछे रह गया है। पीड़िता तेजो देवी पत्नी जागीर सिंह निवासी बूंगा ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई।
तेजो देवी ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर गांव बिल्ला से दवाई लेकर घर लौट रही थीं। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 स्थित बिल्ला बस स्टॉप पर वह बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी। कार में चालक के अलावा पीछे दो महिलाएं बैठी थीं। उन्होंने महिला से पूछा कि उन्हें कहां जाना है। तेजो देवी ने बताया कि उन्हें गांव बूंगा जाना है। इस पर कार सवारों ने कहा कि वे भी बूंगा में अधरंग की बीमारी का टीका लगवाने जा रहे हैं और उन्हें भी गांव छोड़ देंगे।
आरोप है कि कार सवारों ने महिला को बातों में उलझाकर कार में बैठा लिया। रास्ते में उन्होंने महिला के कान से बाली उतार ली। बिल्ला से कुछ दूरी आगे जाने के बाद आरोपियों ने यह कहते हुए महिला को कार से नीचे उतार दिया कि उनका मरीज पीछे रह गया है और वे उसे लेकर वापस आते हैं। इसके बाद महिला सड़क मार्ग पर स्थित एक जूस की दुकान पर पहुंचीं और वहां से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम महिला के घर पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस अब सड़क मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार सवार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। रामगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
बरवाला में महिला से मोबाइल और नकदी भी छीनी
क्षेत्र में लगातार सामने आ रही लूट की घटनाओं से लोगों में चिंता है। 22 अगस्त को भी बरवाला बाजार से घर जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरे मोबाइल किट छीनकर फरार हो गए थे। महिला के पास एप्पल का मोबाइल फोन और करीब साढ़े चार हजार रुपये थे। इस मामले में भी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बरवाला पुलिस चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि महिला के एप्पल फोन को साइबर सेल में लगाया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है