{"_id":"6a8dedc358f77cc5610e9a8c","slug":"teenage-girl-abducted-at-gunpoint-later-released-a-short-distance-away-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-182748-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, बाद में कुछ दूर ले जाकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, बाद में कुछ दूर ले जाकर छोड़ा
विज्ञापन
पुवायां। एक गांव की महिला ने 12 वर्षीय पुत्री को तमंचे के बल पर घर से ले जाने और कुछ दूर पर छोड़ देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पर जेवर लेकर भागने का आरोप भी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि निगोही के गांव सहतेपुर के रंजीत की यहीं रिश्तेदारी है। 23 अगस्त को उनके पति और दो पुत्र घर पर नहीं थे। वह घास लेने गई थी। शाम छह बजे रंजीत बाइक से उनके घर आया और 12 वर्षीय पुत्री पर तमंचा तानकर धमकी दी कि शोर मचाने पर जान से मार देगा। रंजीत उनकी पुत्री और घर में रखे जेवर जबरन लेकर चला गया।
रास्ते में शक होने पर कुछ लोगों ने पीछा किया तो रंजीत उनकी पुत्री को कुछ दूर नहर किनारे छोड़कर चला गया। जानकारी होने पर वह पुत्री को घर लाई। पुत्री ने घर आकर बताया कि रंजीत ने उससे छेड़खानी की और जेवर ले गया। गांव में रंजीत के रिश्तेदार ने जेवर वापस दिलाने की बात कही थी, लेकिन अब तक जेवर वापस नहीं मिले हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद