{"_id":"59971d7d4f1c1b6e438b495d","slug":"51503075709-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीप की टक्कर में बाइक सवार मौत
मसकनवां गोंडा। भवाजितपुर गांव के पास गुरुवार की देर रात जीप की टक्कर एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। युवक के पिता ने थाना छपिया में बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना छपिया क्षेत्र के मनीपुर ग्रान्ट के महुलीखोरी गांव के रहने वाले राम सुभावन वर्मा का बेटा विनोद कुमार वर्मा (24) गुरुवार शाम बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए बभनान-मसकनवा मार्ग पर स्थित पेट्रोलपंप पर गया था। वहां से लौटते समय भवाजितपुर गांव के पास सामने मसकनवां की ओर से आ रही जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक जीप छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस जीप को थाने ले आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में विनोद के पिता राम सुभावन वर्मा ने थाना छपिया में बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।